- मिर्जापुर| मिर्जापुर वही जगह जो कुछ दिन पहले मिड डे मील में रोटी के साथ नमक देने में चर्चा में आया था। यह घटना मिर्जापुर के रामपुर गांव की है। एक 3 साल की स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल प्रांगण में खेलते वक्त पास ही बन रहे मिड डे मील की गरम सब्जी के बर्तन में जा गिरी, यह दिल दहलाने वाली घटना जब हुई तब खाने बनाने वाली फीमेल स्टाफ कान में ईयर फोन लगाए हुए खाना बना रही थी। मासूम की चीखें सुनकर आसपास के अध्यापक ने उन्हें खाने के बर्तन से निकाला, वही फीमेल स्टाफ जो खाना बना रही थी वह मौके से भाग खड़ी हुई। आनन-फानन में लड़की (आंचल) को नाजुक हालत में नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां कुछ समय बाद वह मृत घोषित कर दी गई। जैसे ही यह सूचना सरकारी विभाग के पास पहुंची, तभी मिर्जापुर के डीएम सुशील कुमार पटेल ने स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है
और जांच के आदेश दिए। वही मिर्जापुर (BSA) विरेंद्र कुमार सिंह ने मासूम बच्ची स्कूल की न होने की बात कही। उनका कहना था कि बच्ची का नाम स्कूल के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। बच्ची अपने भाई के साथ वहां खेलने आई थी। परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। बच्ची की मां गहरे सदमे में है। अब गलती उस खाने बनाने वाले की है या उस मासूम बच्ची की, अगर खाना किसी बंद जगह पर बन रहा होता तो यह हादसा होता ही नहीं। जहां तक आसपास के लोगों को कहना है। खाना खुले स्थान पर बन रहा था। जहां बच्चे खेल रहे थे। यह सब तो जांच के बाद ही साफ होगा।




So sad
ReplyDelete😓😨
Deleteभगवान बच्ची की आत्मा को शांति दे।😱😰😰
ReplyDelete