CORONA VIRUS |कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। 9 फरवरी तक इसके द्वारा संक्रमित लोगों की संख्या 37590 हो गई है। जिस में मरने वालों की संख्या 814 है। इसमें सिंगापुर में 40 थाईलैंड में 32 और 64 अन्य देशों के लोग शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन(WHO) ने (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न) घोषित कर दी है, कोरोना वायरस अब तीन पानी के जहाजों(CRUISE) पर पाए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिनमें पहले जहाज का नाम। डायमंड प्रिंसेस, दूसरे का द वर्ल्ड ड्रीम, और तीसरे का द रॉयल कैरीबियन एंथम ऑफ सी(USA)| Diamond PRINCESS में 80 साल का बुजुर्ग जब जहाज से उतरा तो वह कोरोना वायरस संक्रमित था। यह जहाज जापान से हांगकांग जा रहा था, जापान ने इस जहाज को आइसोलेशन मे रखा है, मतलब जहाज का कोई भी व्यक्ति जहाज से नीचे नहीं उतरेगा। इस जहाज में कुल व्यक्तियों की संख्या 3600 जोकि 56 अलग-अलग देशों से हैं। 60 भारतीय भी है। 8 फरवरी तक जापान ने 273 व्यक्तियों का टेस्ट किया जिसमें 64 व्यक्ति इनफेक्टेड मिले हैं। अगर यही आंकड़ा रहा तो यह सीमा 1000 पार कर सकती है। इसलिए जहाज पर हर किसी को अपने ही कमरे में रहने की हिदायत दी गई है। यह जहाज अब एक हॉस्पिटल में कन्वर्ट हो चुका है। जहाज पर कोई भी होलीडे एक्टिविटी करना मना है। हर व्यक्ति को कम से कम 3 फीट डिस्टेंस दूसरे व्यक्ति से रखना होगा। कोरोना वायरस में मरने वालों की संख्या सार्स वायरस से भी ज्यादा है। जहाजों का शुरू से ही बीमारियां फैलाने में योगदान रहा है। इसमें 14वीं सदी में। हुई घटना जिसमें यूरोप के लगभग 50% पापुलेशन "ब्लैक डेथ" नाम की बीमारी से मर गई थी, जो जहाज पर मौजूद चूहों की। सहायता से एक देश से दूसरे देश में फैली थी।
मिर्जापुर| मिर्जापुर वही जगह जो कुछ दिन पहले मिड डे मील में रोटी के साथ नमक देने में चर्चा में आया था। यह घटना मिर्जापुर के रामपुर गांव की है। एक 3 साल की स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल प्रांगण में खेलते वक्त पास ही बन रहे मिड डे मील की गरम सब्जी के बर्तन में जा गिरी, यह दिल दहलाने वाली घटना जब हुई तब खाने बनाने वाली फीमेल स्टाफ कान में ईयर फोन लगाए हुए खाना बना रही थी। मासूम की चीखें सुनकर आसपास के अध्यापक ने उन्हें खाने के बर्तन से निकाला, वही फीमेल स्टाफ जो खाना बना रही थी वह मौके से भाग खड़ी हुई। आनन-फानन में लड़की (आंचल) को नाजुक हालत में नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां कुछ समय बाद वह मृत घोषित कर दी गई। जैसे ही यह सूचना सरकारी विभाग के पास पहुंची, तभी मिर्जापुर के डीएम सुशील कुमार पटेल ने स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए। वही मिर्जापुर (BSA) विरेंद्र कुमार सिंह ने मासूम बच्ची स्कूल की न होने की बात कही। उनका कहना था कि बच्ची का नाम स्कूल के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। बच्ची अपने भाई के साथ वहां खेलने आई थी। परिवार वालों ...


Comments
Post a Comment