Skip to main content

करोना virus के चलते सिर्फ यह दुकाने रहेगी खुले


कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा. हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं देश की जनता को मिलती रहेंगी. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइन भी जारी की है.

21 दिन के लिए देश पूरी तरह से रहेगा लॉकडाउन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उठाया गया कदम
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा. अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस दौरान कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं. पीएम मोदी ने खुद कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी. गृह मंत्रालय ने भी इसके लेकर एक गाइडलाइन जारी की है.

क्या-क्या रहेगा बंद

- सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे.

- रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी. सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे.

-सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे.

- अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी.

-- सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.

कोरोना कमांडोज को यहां कहें शुक्रिया

लॉकडाउन के दौरान ये दफ्तर और सेवा मिलती रहेगी

- डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी.


- सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी.

- बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे.


- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया.

- इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी.

- ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी.

- पेट्रोल पंप, एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे.

-प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी.

- अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे.

क्या कहा पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि घर में रहें और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें. आज के फैसले ने, देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.



Comments

Popular posts from this blog

ईयरफोन ने ली 3 साल की बच्ची की जान।

मिर्जापुर| मिर्जापुर वही जगह जो कुछ दिन पहले मिड डे मील में रोटी के साथ नमक देने में चर्चा में आया था। यह घटना मिर्जापुर के रामपुर गांव की है। एक 3 साल की स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची स्कूल  प्रांगण में खेलते वक्त पास ही बन रहे मिड डे मील की गरम सब्जी के बर्तन में जा गिरी, यह दिल दहलाने वाली घटना जब हुई तब खाने बनाने वाली फीमेल स्टाफ कान में ईयर फोन लगाए हुए खाना बना रही थी। मासूम की चीखें सुनकर आसपास के अध्यापक ने उन्हें खाने के बर्तन से निकाला, वही फीमेल स्टाफ जो खाना बना रही थी वह मौके से भाग खड़ी हुई। आनन-फानन में लड़की (आंचल) को नाजुक हालत में  नजदीकी सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। जहां कुछ समय बाद वह मृत घोषित कर दी गई। जैसे ही यह सूचना सरकारी विभाग के पास पहुंची, तभी मिर्जापुर के डीएम सुशील कुमार पटेल ने स्कूल के हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए। वही मिर्जापुर (BSA) विरेंद्र कुमार सिंह ने मासूम बच्ची स्कूल की न होने की बात कही। उनका कहना था कि बच्ची का नाम स्कूल के रजिस्टर में दर्ज नहीं है। बच्ची अपने भाई के साथ वहां खेलने आई थी। परिवार वालों ...

आप नेता ताहिर हुसैन पर लगा इंटेलिजेंस ब्यूरो के जवान की हत्या का आरोप

 आम आदमी पार्टी के नेता निगम पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ बृहस्पतिवार को दयालपुर थाने में आगजनी, हत्या एवं हिंसा फैलाने का केस दर्ज किया गया है, इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक जवान अंकित शर्मा की हत्या के बाद उनके घर वालों ने ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप  लगाया था, पुलिस ने ताहिर हुसैन वह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है घटना का वीडियो आने से पहले ताहिर अपने पर लगे इल्जाम को इनकार कर रहा था लेकिन जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो उसने मान लिया कि यह वीडियो  उसकी छत का है|  एसआईटी आगे इस मामले की जांच करेगी ताहिर की छत पर तेजाब पत्थर वह पेट्रोल बम भारी मात्रा में पाए गए और वीडियो में भी है साफ-साफ देखा जा सकता है  किस तरह उपद्रवियों ने छत के ऊपर से हमला किया ताहिर का कहना है कि लोगों ने जबरन उसकी छत पर कब्जा कर लिया  वही आप पार्टी ने ताहिर को पार्टी से निलंबित कर दिया है जब तक उन पर लगे आरोप गलत साबित नहीं हो जाते उनकी प्राथमिक सदस्यता निलंबित रहेगी वहीं अरविंद केजरीवाल का कहना है जो आरोपी है उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह किसी भी पार...

विश्व का सबसे महंगे और सस्ते देश

       .                World| हाल ही में सीईओवर्ल्ड मैगजीन का सर्वे सामने आया है। जिसमें उन्होंने विश्व के  132 देशों को सम्मलित किया है। यह सर्वे विश्व के सबसे महंगे और सबसे सस्ते देशों के बारे में बताता है। इस सूची में सबसे ऊपर स्विजरलैंड है, और वही हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान सबसे निचले स्थान परहै। यह सर्वे रहन-सहन, कपड़े, टैक्सी, इंटरनेट, किराने का सामान आदि को सम्मलित किया गया है। यूरोपियन देश ही सबसे महंगी  देशों की श्रेणी में आगे हैं। स्विजरलैंड की आबादी 86 लाख है। सबसे महंगे देश स्विजरलैंड पहले स्थान पर 122 अंकों के साथ। दूसरे स्थान पर नॉर्वे101 अंक के साथ। वह तीसरे स्थान पर आयरलैंड100 अंको के साथ है। वहीं दूसरी श्रेणी जो विश्व में सबसे सस्ते देशों की आती है उसमें पाकिस्तान 21 नंबर के साथ पहले स्थान पर है। अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर और भारत 24 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। देखा जाए तो हमारा पड़ोसी मुल्क हमसे सस्ता है। अधिकतर सिलेब्रिटीज स्विजरलैंड घूमने जाते हैं। ताकि उन्हें कम से कम भीड़ वहां मिले। हो...