कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा. हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं देश की जनता को मिलती रहेंगी. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइन भी जारी की है. 21 दिन के लिए देश पूरी तरह से रहेगा लॉकडाउन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उठाया गया कदम कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा. अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस दौरान कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं. पीएम मोदी ने खुद कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी. गृह मंत्रालय ने भी इसके लेकर एक गाइडलाइन जारी की है. क्या-क्या रहेगा बंद - सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे. - रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी. सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे. -सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे. - अंत...
NEWS24WN
Most trusted and real news blogs